उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
भैंस की हड्डियों को पानी और कास्टिक सोडा में घंटों उबालकर कुछ ऐसी चीजें बनाई जाती है, जिनकी विदेशों में खूब डिमांड होती है. इन हड्डियों से बने सामान की कीमत काफी ज्यादा होती है. ज्यादा दूर नहीं भैंस की हड्डियों से बनने वाली इन चीजों की फैक्ट्रियां भारत के यूपी में ही है.भैंस की हड्डी और सींग से कई सारे महंगी चीजें बनती है. इन्हें 8 घंटे पानी में पहले उबाला जाता है. फिर इसकी घिसाई होती है और तब जाकर इससे चमकीले और सुंदर क्राफ्ट बनाए जाते हैं. ऐसी कई फैक्ट्रियां उत्तर प्रदेश के संभल में हैं. यहां से बने बोन क्राफ्ट सीधे विदेश और दुनियाभर में भेजे जाते हैं.लल्लन टॉप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के संभल में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत भी भैंस की हड्डियों से बने सामान को पहचान मिल चुकी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इन हड्डियों से ऐसा क्या तैयार किया जाता है, जिनकी विदेशों में भी डिमांड होती है.
