उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मानदेय से वंचित पीटीए (PTA) शिक्षकों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आज गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकालने का प्रयास किया। प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने पर शिक्षकों ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने शिक्षकों को शीघ्र ही शासन स्तर पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश के लगभग 202 शिक्षक पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी राजकीय मानदेय से वंचित हैं। उनका संबंधित प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर विचाराधीन है, और कैबिनेट के समक्ष जाना प्रस्तावित है।शिक्षकों ने शासन को चेतावनी दी कि यदि आगामी एक सप्ताह के भीतर सरकार द्वारा प्रस्ताव पर कोई ठोस व सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के पीटीए शिक्षक अगले सप्ताह से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को बाध्य होंगे, शिक्षकों ने चेतावनी देते हुय कहा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
