उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
जनपद में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने, देवभूमि की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने तथा नशा तस्करों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से “संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान” चलाया गया।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर के पर्यवेक्षण में यह सघन चेकिंग अभियान पूरे जिले में चलाया गया।
• कोतवाली रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी एवं सोनप्रयाग की पुलिस टीमों ने अपने-अपने में पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर संवेदनशील इलाके को अपनी निगरानी में लेकर चेकिंग की गई।
• जिले में मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों, ढाबों, होटलों और अंतर-जनपदीय बैरियरों पर सघन तलाशी ली।
• सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों को सर्वोपरि रखते हुए तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, स्टंट करने वाले और सबसे बढ़कर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ (शराब पीकर गाड़ी चलाने) वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्यवाही की गई।
• शाम ढलते ही सघन चेकिंग अभियान और पुलिस की व्यापक मौजूदगी से पूरे जनपद में सुरक्षा का एक अभेद्य माहौल नजर आया। प्रमुख बाजारों, बस अड्डों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त कर दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और रुद्रप्रयाग पहुंचे तीर्थयात्रियों को यह अहसास कराया कि रुद्रप्रयाग पुलिस हर पल उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
• रुद्रप्रयाग पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, नशा बेचने वाले या यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले किसी भी बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस का यह सघन चेकिंग अभियान इसी प्रकार से निरन्तर जारी रहेगा।
