उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
”सफर 1600 किलोमीटर का, आस्था अटूट और व्यवस्था बेमिसाल!”
प्रयागराज से आए श्रद्धालु हर्ष जायसवाल ने बाबा केदार के दर्शन के बाद उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए अपना अनुभव साझा किया है।हर्ष जी के शब्द ”मैं प्रयागराज से 1600 किलोमीटर ट्रेन का सफर और फिर 16 किलोमीटर का पैदल ट्रेक पूरा कर बाबा के दरबार पहुँचा। यहां आकर जो सुकून मिला, उसमें उत्तराखण्ड पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं का बहुत बड़ा हाथ है। ग्राउंड जीरो पर पुलिस जिस तरह से क्राउड मैनेजमेंट और यात्रियों की मदद कर रही है, उसे देखकर दिल खुश हो गया।”
अपील: हर्ष जी ने अन्य तीर्थयात्रियों से भी अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उनकी मेहनत और अनुशासन ही हम सबकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाता है।
उत्तराखंड पुलिस सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा में समर्पित है।
