उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में सेल्फी लेते समय 17-वर्षीय किशोरी का पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से गिरकर झाड़ियों में फंस गई। उफनती व्यास नदी में गिरने से बची लड़की के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है जिसमें बचाव कर्मी उसे रस्सी से बांधकर ऊपर की ओर खींचते दिख रहे हैं। किशोरी के चेहरे और पैरों में चोटें आई हैं।
