उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अक्सर लोग जानकारी के अभाव में कई अपना EWS सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाते। इतना ही नहीं बहुत कम लोग ये जानते हैं कि यह सर्टिफिकेट दो तरह का होता है और उनके लिए कौन सा जरूरी है। आइए, इस लेख में इसके प्रकारों और सही नियमों के बारे में समझते हैं।शिक्षा और सरकारी नौकरियों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 10% आरक्षण का लाभ देने के लिए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। कई बार आम इंसान इस बात को लेकर उलझन में पड़ जाता है कि उसे कौन सा प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए और इसकी सही प्रक्रिया क्या है। आपको बता दें कि मुख्य रूप से EWS सर्टिफिकेट दो अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से बनवाना होता है।इसे बनवाने की प्रक्रिया भी अब सरकार ने बेहद डिजिटल और आसान कर दी है ताकि हर जरूरतमंद तक इसका फायदा पहुंच सके। आइए इस लेख में समझते हैं कि ये दोनों प्रकार कौन से हैं और आप इस सर्टिफिकेट को घर बैठे या कार्यालय जाकर कैसे आसानी से बनवा सकते हैं।
