उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटे पुलिस कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रतिदिन सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोनप्रयाग कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस दूरसंचार शाखा के तीन कार्मिकों को उनके विशेष योगदान के लिए “Police Personnel of the Day” चुना गया है।सम्मानित होने वाले कार्मिकों में एडिशनल एसआई (पुलिस टेलीकॉम) सागर कटारिया, हेड कांस्टेबल (पुलिस टेलीकॉम) प्रियांशु राणा एवं हैड कांस्टेबल (पुलिस टेलीकॉम) अमित शामिल हैं। यात्रा अवधि के दौरान इन कार्मिकों ने सोनप्रयाग कंट्रोल रूम के माध्यम से क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल और ड्रोन सर्विलांस जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। इसके साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए भी ये निरन्तर तत्पर रहे।इन कार्मिकों द्वारा अपनी ड्यूटी के प्रति दिखाई गई सजगता, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा इन्हें आज का *Police Personnel of the Day* के तौर पर सम्मानित किया गया है।
