उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जनपद में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी और बिक्री की प्राप्त हो रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद के सभी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
• जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही अवैध शराब की शिकायतों के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। शराब की तस्करी, अवैध बिक्री, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
• अवैध शराब की सप्लाई चेन को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए जनपद के मुख्य मार्गों, संदेहास्पद ढाबों, होटलों और शराब बेचे जाने वाले सम्भावित स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग की गई है।
• चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले अराजक तत्वों, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
