उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुद्रप्रयाग अमित के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटलों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से सघन फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान होटल परिसरों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म एवं डिटेक्शन सिस्टम, फायर स्प्रिंकलर, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन जलापूर्ति व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, निकासी योजना (Evacuation Plan) तथा अन्य समस्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान होटल प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को समय-समय पर अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल आयोजित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।रुद्रप्रयाग पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा जनसुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेंगे।
