उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। मान्यता है कि तांबे, पीतल, चांदी या सोने के लोटे से ही शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए जबकि स्टील, लोहे या एल्युमिनियम के लोटे को जल अर्पित करने के लिए वर्जित माना गया है। वहीं, मान्यतानुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय श्रद्धालु का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।
