उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
दालचीनी सिर्फ चाय, पुलाव या बिरयानी का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है. इसकी खुशबू और गुणों के कारण आप इसे घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके इस्तेमाल जानकर आप हैरान रह जाएंगे और बोलेंगे कि यह पहले क्यों नहीं पता थे. जानिए दालचीनी के कुछ आसान और अनोखे घरेलू हैक्स.भारतीय रसोई में मसाले हमेशा मौजूद होते हैं और इनसे ही खाने का स्वाद दोगुना होता है. भारतीय खाने का असली स्वाद ही इन मसालों से आता है. सूखे मसालों में दालचीनी लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है. ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल पुलाव, बिरयानी, सब्जी, मिठाइयों या चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा-सा मसाला सिर्फ खाने तक ही सीमित नहीं है?
