
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
45 पशुपालकों ने लिया हिस्सा, गाय, बकरा और बकरी सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट पशुओं को किया गया सम्मानित
पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट के ग्राम देवदार में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में 45 पशुपालकों ने अपने 70 पशुओं के साथ प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया तथा ग्राम प्रधान सुनील थापा उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में गाय, बकरा, बकरी सहित विभिन्न श्रेणियों में पशुओं का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट पशुओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। श्रीमती विमला देवी की गाय को प्रदर्शनी के सर्वश्रेष्ठ पशु (चैंपियन) का पुरस्कार मिला।विभिन्न वर्गों में विमला देवी, प्रकाश कोहली, गीता वल्दिया एवं दिगर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खीमा देवी, चंद्रा वल्दिया, मोहनी देवी एवं देवकी देवी को द्वितीय तथा गंगा देवी, कलावती देवी, भुना देवी एवं सपना कोहली को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

