
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

देहरादून। सर्व महिला शक्ति समिति की ओर से जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ तीज का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता की अध्यक्षता में मधु गुप्ता, प्रिया गुलाटी, सुमन रानी, बसंती मल्ल आदि ने महिला बंदियों को मेकअप का सामान जिसमें चूड़ियां काजल बिंदी नेल पॉलिश शादी शामिल थे। इस मौके पर महिला बंधिया ने अपनी अपनी नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता ने कहा कि तीज महिलाओं का त्यौहार है और इसमें साज सिंगर का सामान देना बहुत शुभ माना जाता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए महिला बंदियों को साथ सज्जा का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर जेल सुप्रिटेंडेंट पवन कोठारी का भी सहयोग रहा। उन्होंने समिति के कार्य की बहुत सराहना की।