
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

देश भर के कई राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला बदला का मजा आ रहा है। कहीं गर्मी तो कहीं तेज बारिश पड़ रही है अन्य और जगह बिजली गिरने की संभावनाएं भी यहां पर बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के यहां पर माना जाए तो पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में गरज के साथ यहां पर बारिश भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का यहां पर माना जाए तो आने वाले 48 घंटे में बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और उड़ीसा में मूसलाधार बारिश के आसार जताया गया है। हालांकि इससे जो स्थानीय लोग हैं उन्हें काफी परेशानियां हो रही हैं। आईएमडी के अनुसार बिहार के छपरा गोपालगंज और सिवान हाजीपुर मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का यहां पर अनुमान है। वही झारखंड के बोकारो, चाईबासा, दुमका, हजारीबाग और रांची में आंधी तूफान की भी स्थितियां बनी हुई है।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ने लगेगी अब गर्मी
दिल्ली एनसीआर में दिल्ली का जो अधिकतम तापमान है वह 35 से 38 डिग्री सेल्सियस यहां पर पहुंच सकता है। जो सामान्य से कुछ डिग्री यहां पर अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 16 से 19 डिग्री के आसपास रहने का यहां पर उम्मीद है। तेज धूप की वजह से गर्मी का कहर भी बढ़ेगा। लेकिन हवा में नमी की मौजूदगी से उमस यहां पर महसूस किया जा सकता है। बिहार राजस्थान जैसे राज्यों में भी गर्मी का कहर जारी रहने वाला है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से इन इलाकों में हल्की बारिश या फिर बूंदा बारी की संभावना जताई गई है। खासकर राजस्थान के उत्तरी हिस्सों जैसे कि हनुमानगढ़ गंगानगर में बादल छाए और हल्की बारिश होने का यहां पर आसार है वहीं पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल उड़ीसा में गरज के साथ मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है। स्काईमेट के आधार पर इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलने वाली है जिससे मौसम में बदलाव होगा।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बनी रहेगी ठंड
दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में हल्की से यहां पर मध्यम बारिश होने की उम्मीदें हैं। जबकि टटीय इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर यहां पर रहने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर यंहा पर थम सकता है। हालांकि ठंड भी यहां पर बरकरार रहेगा। कुल मिलाकर सोमवार को भारत का जो मौसम है गर्मियों में और बारिश यहां पर भरा रहने वाला है लेकिन जो पहाड़ी क्षेत्र है यहां पर ठंड लगातार बना रह सकता हैं। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे के अनुसार चलेगी हवाएं मौसम विभाग के माध्यम से उत्तर प्रदेश में तूफान के साथ बिजली गिरने का आसार है यूपी ही नहीं छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में बिजली गिरने की यहां पर संभावनाएं काफी अधिक जताई गई है। इसके साथ ही इन राज्यों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कई जगहों पर तो अधिकतम तापमान यहां पर 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।