
उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

एक और जहां उत्तराखंड पहाड़ों से पलायन अपने चरम पर है वहीं एक बेटी ने पहाड़ से पढ़ाई कर बड़ा मुकाम हासिल किया है। जी हां चमोली के कर्णप्रयाग की रहने वाली अनुष्का रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ ब्लॉक की नई खंड विकास अधिकारी (BDO) बनी हैं, अनुष्का के कहा कि केदार घाटी में सेवा करने का मौका मिला उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए कई महत्वपूर्ण लक्ष्य भी निर्धारित कर लिए हैं। आपको बता दे अनुष्का वर्ष 2021 बैच की #पीसीएस अधिकारी हैं अनुष्का ने प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा चमोली में पूरी करी है। अनुष्का की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।यदि लक्ष्य और दिशा , मेहनत सही राह पर हो तो सफलता निश्चित है,यह साबित कर दिखाया चमोली कर्णप्रयाग की अनुष्का ने।