उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून। उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राज्य की कोई चिंता नहीं है। उन्हें चिंता है तो केवल अपने परिवार और अपनी राजनीति को जीवित रखने की। उपाध्याय ने हरीश रावत से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के लिए इतने चिंतित हैं कि उन्होंने कभी किसी निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए टिकट,की पैरवी नहीं की और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उलझाए रखा। उन्होंने दावा किया कि हरीश रावत से पीड़ित लोग लगातार उक्रांद में शामिल हो रहे हैं। निकट भविष्य में कांग्रेस और भाजपा के कई नेता, जिनमें वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं, उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हरीश रावत को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार से राज्य को क्या लाभ प्राप्त हो रहा है।
