उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में एक मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने तत्काल रुकवा दिया है। सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में बन रही विशालकाय मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने तत्काल रुकवा दिया है। बताया जाता है कि सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस संबंध में जारी निर्देश के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों ने सीएम धामी से इस बारे में शिकायत की थी।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मस्जिद का निर्माण निर्धारित मानकों के खिलाफ था। इसे हरिद्वार जिले की सबसे बड़ी मस्जिद बताया जा रहा है। मस्जिद की मीनारों की ऊंचाई करीब 250 फुट तक बनाई जा चुकी है। मस्जिद में पत्थर लगाने का काम चल रहा था।स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिकायत की थी जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सीएम ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को निर्माण पर तुरंत रोक लगाते हुए जमीन और निर्माण संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने के निर्देश दिए।हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। लक्सर के उपजिलाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। मस्जिद प्रबंधन से जमीन और निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में धर्मांतरण की हालिया घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों को धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों से धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
