उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून जिले के पछवादून क्षेत्र के टीमली आरक्षित जंगल में हाथियों की संख्या में बीते सालों के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब जंगल में करीब 40 हाथियों का झुंड देखा जा रहा है, जिनमें छोटे हाथी भी शामिल हैं. वन विभाग के अधिकारी इसे हाथियों के लिए अनुकूल और सुरक्षित आवास का परिणाम मान रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है.देहरादून : देहरादून के पछवादून क्षेत्र से सटे आरक्षित टीमली जंगल से पर्यावरण प्रेमियों के लिए राहत और खुशी भरी खबर आई है. यहां इस बार हाथियों की संख्या में बीते वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब जंगल में करीब 40 हाथी देखे जा रहे हैं, जिनमें कई छोटे हाथी भी शामिल हैं. वन विभाग के अनुसार, यह क्षेत्र हाथियों के प्रजनन के लिए सुरक्षित और अनुकूल जगह बन गया है, जिसके चलते हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है.
