
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
सेलाकुई। दो दिवसीय ओकेजीकेएस (OKGKS) स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 में द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत एवं 10 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रिया त्रिपाठी ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक , पारुल बिष्ट, अरहान, अर्नव सेलवान और पंकज असवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, सृष्टि सिंह ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक, अंश पुंडीर और आयुषी ने रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक विजेताओं में अंश बिष्ट एवं प्रशांत त्रिपाठी ने दो-दो पदक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अंशिका राणा, मानवी, आरव पाटलान, हारिश एवं नक्ष बिष्ट ने भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनु गुप्ता जी ने सभी खिलाड़ियों को तथा कार्तिक अरोड़ा व प्रवीण कुमार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं।

