
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
*मैती मुहिम से जुड़कर मोहित और शिवानी ने विवाह की खुशी को बनाया यादगार, पौधरोपण कर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
शादी की खुशियों को यादगार बनाने के साथ ही प्रकृति के संरक्षण का संदेश देने की एक अनूठी पहल ग्राम बैनोली में देखने को मिली। विकासखंड कर्णप्रयाग के अंतर्गत नवदंपति मोहित और शिवानी ने अपने विवाह की मधुर स्मृति में पौधरोपण कर धरती मां को अनमोल उपहार दिया।मैती समन्वयक राहुल चौहान के सानिध्य में नवदंपति मैती मुहिम का हिस्सा बने। उन्होंने शादी की याद में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने समाज को प्रेरित किया कि विवाह जैसे मांगलिक अवसरों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर भी यादगार बनाया जा सकता है।मैती मुहिम का उद्देश्य विवाह जैसे शुभ अवसरों पर पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति और मानव के बीच भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करना है। एक ओर नवदंपति अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा लगाया गया पौधा आने वाले वर्षों में उनकी शादी की मधुर स्मृति के रूप में विकसित होगा।मैती परिवार ने नवदंपति मोहित और शिवानी को वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

