
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पौड़ी। सोमवार को पौड़ी में वाल्मीकि प्रकट समारोह समिति के तत्वावधान में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। पौड़ी मुख्यालय में समिति ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। जबकि इससे पूर्व जयंती को लेकर समिति ने रात्रि जागरण का भी आयोजन किया। सोमवार को वाल्मीकि जयंती पर एजेंसी चौक, माल रोड और बस स्टेशन से लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि जगहों से होकर महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस ने भी आवश्यक व्यस्थाएं की थी। इस दौरान यातायात व्यवस्था को बहाल करते रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सोनू घाघट, सचिव प्रवीन कुमार घाघट, उपाध्यक्ष बृजेश ढिंगिया, कोषाध्यक्ष मुकेश ढिंगिया, सुनील राजवंशी, राजू रिडियान, संजीव, अजय कुमार, राजू ढिंगिया, चंद्रप्रकाश, रविकुमार राजवंशी आदि भी मौजूद रहे।

