
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून, उत्तराखण्ड़ के सहकारी समिति कर्मचारियों की छः सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 10वें दिन में जारी रहने के साथ कमिक अनशन भी शुरू हो गया। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों से आए महिला एवं पुरुष कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मियांवाला स्थित सहकारिता रजिस्ट्रार कार्यालय में डटे हुए हैं। आज पैक्स सचिव, कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखण्ड़ द्वारा चौथे चरण की शुरूवात करते हुये कमिक अनशन जारी किया । जिसमें संगठन के संगठन मंत्री रवि सागर एवं प्रदेश के सभी 13 जिलों से एक एक कर्मचारी मनोज कुमार चौहान, सरदार सिंह नेगी, जीवन कुमार, कुन्दन सिंह, शुभम कुमार, त्रिलोक सिंह पवार, भीम सिंह, प्रताप सिंह नेगी, प्रफुल्ल नेगी, नरेश गौड, कैलाश मिश्रा, ब्रजमोहन जोशी, अंकुर चौहान ने विरोध प्रकट करते हुये अनुशासित रूप में कमिक अनशन के अन्तर्गत भूख हडताल की गई।संगठन के प्रदेश संयोजक ने कहा गया कि यदि विभाग सोमवार 19.10.2026 तक कोई सकारात्मक निर्णय लेते हुए छः सूत्रीय मांगे पूर्ण नही करता है तो समितियों में ही ताले नही लटकेंगे अपितु सोमवार के बाद निबन्धक कार्यालय में ताला बन्दी की जायेगी ।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धरना प्रदर्शन के 10 दिन होने के उपरान्त भी विभाग के अधिकारियों की निष्ठुरता बहुत ही निराशाजनक है। विभाग को कुम्भकरणी नींद से जगाने की कोशिश करने के उपरान्त भी विभाग अभी तक सोया हुआ है। विभाग एवं सरकार को न तो प्रदेश के समिति कर्मचारियों की चिन्ता है न ही उन समितियों से जुड़े किसनों की चिंता है। आज प्रदेश भर के किसान समितियां बन्द होने के कारण बहुत प्रभावित हैं, संगठन के मीडिया प्रभारी सन्दीप पैन्यूली द्वारा बताया गया कि प्रदेश भर में समितियों को कम्प्यूटराईजेशन, संयुक्त सह. खेती, पतंजलि केन्द्र, पौल्ट्री वैली संचालित कराये जाने के लिए कर्मचारियों को परेशान जा रहा था किन्तु आज हडताल के कारण सभी योजनायें बन्द है यदि सभी योजनाओं की जांच की जाये तो हो सकता है सम्भावित इनकी नींव विभाग द्वारा अनियमित्ता पर रखी गई हो ।

