उत्तराखंड डेली न्यूज; ब्योरो
कोटद्वार। कोटद्वार से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए जीएमओयू द्वारा प्राइवेट ऑपरेटर की मदद से लग्जरी बस संचालित किए जाने पर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विरोध जताया है। परिषद के शाखा अध्यक्ष जसविंदर सिंह और शाखा मंत्री महेशचंद्र ने एआरएम अनुराग पुरोहित को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इससे भविष्य में रोडवेज को भारी राजस्व हानि होगी और अंतरराज्यीय बस सेवा प्रभावित होगी।मामले पर कोटद्वार डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने एआरटीओ से जांच कराने की बात कही है। वहीं, जीएमओयू के यातायात प्रबंधक दीपक नेगी ने बस के ऑल इंडिया परमिट और अनुबंध के तहत संचालन को नियमानुसार सही बताया है।
