
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
विकासनगर। विकासनगर के ढकरानी गाँव में सेवानिवृत्त कर्मचारीगणों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष,वन पंचायत सलाहकार परिषद उत्तराखंड सरकार व पूर्व विधायक विकासनगर कुलदीप कुमार जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारीगणों को सम्मानित कर उनके द्वारा समाज निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय श्री हाजी अलीजान ने की। कार्यक्रम संयोजक एके.सिंह गुरु जी द्वारा की गई। गुरु केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन को दिशा, संस्कार और उद्देश्य प्रदान करते हैं। अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाज और राष्ट भाव को समर्पित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद,हर्बटपुर श्रीमती नीरू देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत,एसएस कुशवाह, संजीव कुमार, प्रवीण, मामचंद आदि उपस्थित रहे।

