उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गुरुवार रात दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। रेलवे सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि भागवत E1 कोच में सीट नंबर 39, 40 पर सवार थे और पत्थर सीट नंबर 50 पर लगा। इसमें किसी को कोई चोट नहीं लगी।
