
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चमोली, उत्तराखंड़ में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, जिला मुख्यालय से दूरस्थ गाँवों में भी शिक्षक दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यालय गोपेश्वर के दूरस्थ गाँव पंचायत कठूड़, टंगसा सिरों, दोगड़ी काण्डई व बमियाला के स्कूलों में भी शिक्षक दिवस पर छात्र छात्राओं और अभिभावकों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़ के छात्र छात्राओं व अभिभावकों ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय कठूड़ के प्रधानाध्यापक मोहन लाल व सहायक अध्यापक ऋषि प्रसाद थपलियाल को शाल व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं बच्चों ने शिक्षकों को सुन्दर उपहार देकर आशीर्वाद भी लिया।इस अवसर पर कक्षा 4 के छात्र दिव्यांश बिष्ट ने कहा कि शिक्षक दिवस के इस पावन पर्व पर अपने गुरूजनोंं को गुरू दक्षिणा के रुप में एक पेन देकर खुशी व सु:खद अनुभव कर रहा हूं। इस मौके पर प्रबंधन समिति की अध्यक्षा पुष्पा देवी, महिपाल बिष्ट, राखी बिष्ट व गाँव के अन्य सदस्य मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट ने किया।वहीं राजकीय इंटर कॉलेज टंगसा के छात्र छात्राओं ने भी अपने गुरुजनों से शिक्षक दिवस के अवसर पर आशीर्वाद लिया और शिक्षकों को सुन्दर उपहार भी दिये ।

