उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
नई टिहरी 30 सितंबर l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं नशे के विरुद्ध लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना छाम पुलिस द्वारा थौलधार ब्लॉक परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, नारी सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष छाम दिलवर सिंह नेगी द्वारा महिलाओं को OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया।उन्होंने महिलाओं को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, बैंक विवरण अथवा UPI PIN साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बताया कि महिलाओं को नारी सुरक्षा एवं महिला अधिकारों और किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए महिलाओं से परिवार एवं आसपास के युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
