
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, राज्य आन्दोलन में करनपुर गोलीकाण्ड के शहीद राजेश रावत और जोगीवाला शहीद दीपक वालिया की पुण्यतिथि पर रायपुर रोड़ स्थित शहीद राजेश रावत स्मारक में एकत्र होकर शहीद राजेश के माता व परिजनों के साथ उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद राजेश की माता आनन्दी रावत व भाई जितेन्द्र रावत ने दुःखी मन से कहा कि आज 32-वर्षों से हमारें हाथ खाली हैं आखिर शहीदों को न्याय कब मिलेगा क्योंकि हमें आज भी इन्तजार हैं न्याय का।प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व पूर्व छात्र अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी विरेन्द्र पोखरियाल के साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि हम प्रत्येक वर्ष सरकारों से व सीबीआई से लगातार मांग करते आ रहें हैं और स्वयं राज्य आंदोलनकारी मंच की पहल पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमन शाह के माध्यम से मुजफ्फरनगर व नैनीताल में दोषियों को सजा दिलाने हेतु लगातार प्रयत्नरत हैं।रामलाल खंडूड़ी व द्वारिका बिष्ट के साथ पूरण सिंह लिंगवाल ने कहा कि सर्वे चौक से आगे का मार्ग शहीद राजेश रावत के नाम पर रखा जाय एवं बद्रीपुर मार्ग का नाम शहीद दीपक के नाम से रखा जाय। सरकारें प्रतिवर्ष घोषणा करती हैं कि शहीदों के नाम पर मार्गों व भवनों का नामकरण किया जायेगा जो आज 25-वर्षों बाद भी नहीं हो पाया। हम उन शहीदों के सपनों को पूर्ण करें औऱ अपनी नई पीढ़ी को बताना होगा कि कितने संघर्ष के बाद राज्य की परिकल्पना पूर्ण हुई। अब हमें समन्वय बनाकर राज्य के विकास में अपना योगदान सदेना होगा। अब सरकारें मज़बूत भू कानून, रोजगार, पलायन, स्थाई राजधानी मूल निवास एवं स्वास्थ्य शिक्षा बेहतर की जायं। श्रद्धांजलि देने में माता आनन्दी रावत, दिनेश रावत, जितेन्द्र रावत (मोनी), द्वारिका बिष्ट , जगमोहन सिंह नेगी, पूरण सिंह लिंगवाल, विरेन्द्र पोखरियाल, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, मोहन खत्री, सतेन्द्र नौगाँई, मोहन थापा, महिपाल शाह, रघुवीर तोमर, संजय थापा, सरदार कुलदीप सिंह, सुमित थापा, जानकी कण्डवाल, प्रमिला रावत, संगीता रावत, जानकी रावत, यशोदा रावत, पुष्पा नेगी,ज्योति रावत एवं अन्य मौजूद रहें।

