उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली ही बारिश में गड्ढे पड़ने से सवाल खड़े हो गए। मामला वायरल होने के बाद एनएचएआई ने मरम्मत कर सड़क खोली, जबकि केंद्र ने अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर दो जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया।12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही शामली के पास गड्ढे हो जाने का मामला गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल रहा। इस मामले में एनएचएआई ने खेद प्रकट करते हुए कहा है कि इन गड्ढों की मरम्मत कर दी गई है। इसके बाद रोड को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इस घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अथॉरिटी इंजीनियर और ईपीसी (EPC) ठेकेदार को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है। साथ ही अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उस समय तक एनएचएआई का ना तो कोई अधिकारी उस जगह पर खड़े नजर नहीं आए। जहां एक्सप्रेसवे पर गड्ढे नजर आ रहे थे और ना ही स्पाट पर कोई बैरिकेडिंग की गई। जिससे की कोई दुर्घटना ना हो। जब मामला वायरल हो गया। तब जाकर एनएचएआई की तरफ से इस मामले में संज्ञान लेते हुए गड्ढों को भरा गया।सड़क धंसने वाले हिस्से की मरम्मत हुई,एनएचएआई ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एक हिस्से पर बारिश के बाद सड़क धंसने वाले हिस्से की मरम्मत कर दी गई है। इसका कारण बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि असल में यह घटना एक स्थान पर पानी जमा होने के कारण हुई। वह भी इसलिए क्योंकि स्थानीय निवासियों के निरंतर विरोध के कारण वहां स्थायी क्रॉस-ड्रेनेज सिस्टम को चालू नहीं किया जा सका था।सड़क टूटे होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,स्थानीय लोगों ने बैलेंसिंग कल्वर्ट (पुलिया) को जोड़ने नहीं दिया और इसके बजाय कल्वर्ट के खुले हिस्से का उपयोग वाहनों के आने-जाने के लिए करने लगे। इस वजह से जल निकासी की निर्धारित व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकी। एक्सप्रेसवे के 55+480 स्पॉट पर पानी एक जुलाई की रात को हुई भारी बारिश की वजह से भरा। दूसरी तरफ, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी बीच में सड़क टूटे होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
