उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
मसालेदार सूखी अरबी की आसान रेसिपी, उबली अरबी को मसालों के साथ कुरकुरा भूनकर फुल्का, पराठा, पूरी या दाल चावल के साथ परोसने की सलाह दी गई है. तो इसे एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें, उसके बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.मसालेदार सूखी अरबी एक बेहद स्वादिष्ट और आसान बनने वाली भारतीय सब्जी है, जिसे खासतौर पर रोटी या पराठे के साथ बहुत पसंद किया जाता है. अरबी का हल्का चिपचिपा टेक्सचर जब मसालों के साथ भुनता है तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो तीखा और मसालेदार खाना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
सामग्री
अरबी – 500 ग्राम
तेल – 3-4 बड़े चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच (स्वाद अनुसार)
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ताजा धनिया – सजाने के लिए,
