उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
*पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर एवं अधीनस्थों ने पुलिस परिसर की खाली भूमि में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।*
*पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न कोतवाली चौकी एवं शाखा प्रांगण में लगाए गए फलदार एवं छायादार वृक्ष।*
☘️🍀🍀🌴🌿🌱🌳☘️🍀🌴🌿🌱🌳☘️🍀☘️🍀🍀🌴🌿🌱🌳☘️🍀🌴🌿🌱🌳
आज दिनांक 16.07.2026 को उत्तराखण्ड के लोकप्रिय पर्व ”हरेला” के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर सहित जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों व जनपद के सभी कोतवाली व चौकी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस लाइन सहित सभी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस विभाग की खाली भूमि पर फलदार व छायादार वृक्ष लगाए व धरा को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री वेद प्रकाश भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस कार्यालय तथा पुलिस लाइन के अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया।इसी क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली, चौकी, फायर स्टेशन व अन्य कार्यालयों में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।
