उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
न्यूरोलॉजिस्ट-जनरल फिज़िशियन डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया है कि कई लोग आराम करने के लिए मोबाइल चलाने लगते हैं जबकि यह दिमाग को और ज़्यादा थका देता है। उन्होंने बताया कि ज़्यादा स्क्रीन टाइम से एंग्जायटी /डिप्रेशन/माइग्रेन/सिरदर्द / नींद से जुड़ी बीमारियां हो सकती है। बकौल डॉक्टर, मोबाइल के बजाय ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करें, किताबें पढ़ें, डायरी लिखें, बातचीत करें, टहलें या संगीत सुनें।
