उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने बाल संरक्षण और बाल अधिकारों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। विकासनगर के छरबा स्थित मदरसा और रेसकोर्स क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल श्रम, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड की जानकारी दी गई। छरबा में 55 और रेसकोर्स में 25 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बच्चे के शोषण या संकट की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।
