उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छता अपील के बीच, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में पुराने कचरे के निस्तारण के लिए 98.33 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यटकों से उत्तराखंड में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी राज्य के बड़े शहरों के अलावा मध्यम शहरों में जमा पुराने कचरे के निस्तारण के लिए 19.87 करोड़ रुपये मंजूर कर बड़ी राहत दी है।इस बजट से श्रीनगर, सितारगंज, बाजपुर, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रपुर, हल्द्वानी, कोटद्वार और मंगलौर जैसे छोटे शहरों में जमा पुराने कचरे का निस्तारण होगा।हल्द्वानी के लिए सर्वाधिक 11.39 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। छोटे निकायों में जमा कचरे के निस्तारण को भी केंद्र ने प्राथमिकता दी है। पिथौरागढ़, टिहरी, किच्छा, पीरान कलियर, पाडली गुर्जर व लमगांव जैसे छोटे निकायों के लिए 10.74 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं।कुल 98.33 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बड़े शहरों पर 67.72 करोड़ खर्च,उत्तराखंड में वर्षों से डंपसाइट्स पर जमा लेगेसी वेस्ट के निस्तारण को अब रफ्तार मिलने जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 के तहत राज्य के शहरी निकायों में करीब 98.33 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर हुई हैं।इसमें देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, रुड़की और ऋषिकेश जैसे बड़े शहरों में 67.72 करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हैं। सबसे अधिक 27.45 करोड़ रुपये देहरादून पर खर्च किए जा रहे हैं, जबकि हरिद्वार के सराय घाट और चंडी घाट डंपसाइट्स के लिए अलग-अलग बजट मंजूर है।
